Friday, November 1, 2013
अखिल भारतीय सी आर आई श्रोता महा संघ का परिचय 2013-10-30 17:59:45 इस की स्थापना वर्ष 2003 में हुई ,जिस का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है । इस के महा सचिव -अमीर अहमद हैं ,जो अवाम एक्सप्रेस के संपादक हैं ।इस महासंघ का बुनियादी उद्देश्य चीन भारत मैत्री का प्रचार प्रसार करना है । इस महा संघ में ६०० से अधिक श्रोता भाई बहन सदस्यता प्राप्त कर चुके हैं .जिसमें राजनीती से जुड़े हुए एवं पत्रकार ,डाक्टर ,वकील ,अध्यापक सभी फिल्ड और सभी स्तर के लोग इस महा संघ के सदस्य हैं । अखिल भारतीय सी आर आई श्रोता संघ ने अलग अलग राज्यों के श्रोता क्लबों के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित किया है ।हर साल अखिल भारतीय सीआरआई श्रोता संघ श्रोताओं का मिलन समारोह आयोजित करता है और मिलन समारोह का रिकार्डिंग कैसेट हिंदी सेवा भेजता है । वर्ष 2013 की जनवरी में हम ने नई दिल्ली में एक बडा मिलन समारोह किया ,जिस में विभिन्न राज्यों के तीसेक श्रोता दोस्तों ने भाग लिया । वर्ष 2003,वर्ष 2006 और वर्ष 2007 में हम ने हिंदी विभाग के नेतृत्व में नई दिल्ली में तीन बडे पैमाने वाले श्रोता सम्मेलन सफलता से आयोजित किये ,जिन को व्यापक श्रोताओं का स्वागत मिला । एक छोटी सी बुनियाद जिसको एक छोटे से रूम में सच्चे मन के साथ रखी गई थी जो एक रूम से होते हुए गली नुक्कड़ को पार किया मोहल्ले से होते हुए गांव ,कस्बा ,शहर और राज्य से बाहर निकल कर आज पुरे भारत में अखिल भारतीय सी आर आई श्रोता संघ के रूप में ये ईमारत पूरी तरह से ग्रेट वाल की तरह हो गई है जो चीन और भारत की मैत्री के लिए इस के सदस्य अपना कीमती समय लगाकर एक इतिहास रचने जा रहे हैं ।अखिल भारतीय सी आर आई श्रोता महा संघ का मूल मकसद दोनों देशों की जनता के प्यार स्नेह के मोती को एक माला में पिरोना है । हम फेसबुक की सहायता से चीनी संस्कृति एवं सी आर आई का प्रचार करते हैं । इस के अलावा श्रोता संघों का उत्साह वर्धन करना ,उनकी सी आर आई सम्बंधित सभी प्रकार की सहायता करना इस का मूल मकसद भी है। इसी दृष्टि से चीन भारत मैत्री प्रगाढ़ बनाने के लिए हम ने दैनिक समाचार अवाम एक्सप्रेस प्रकाशित करना आरम्भ किया जिसमें अधिक से अधिक चीन और चीनी संस्कृति एवं सी आर आई का प्रचार करते हैं । अखिल भारतीय सी आर आई श्रोता महा संघ सदैव सी आर आई के हित में काम करता आया है और करता रहेगा । इस महा संघ के माध्यम से समय समय पर सामाजिक गतिविधि आयोजित करके दिल्ली जैसे महा नगर के लोगों को चीन और चीनी संस्कृति से आवगत करते है । (लेखक ,अखिल भारतीय सीआरआई श्रोता महा संघ के महासचिव अमीर अहमद)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment